Saturday, May 24, 2025

IOCL में 1770 पदों पर बंपर भर्ती शुरू! टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने साल 2025 के लिए बड़ी संख्या में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत स्कूल 1,770 पदों को भरा जाएगा। यह पद टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों तरह के होने वाले हैं। इस भर्ती के तहत केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट जैसे पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 2 जून 2025 से की गई है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही स्वीकार किए जाएंगे।

क्या होगी पत्रताएं:

इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग योग्यता तय की गई है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेगुलर फुल टाइम कोर्स से पढ़ाई की है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए पात्र माने जाएंगे। बशर्त है कि उन्होंने कुल मिलाकर 50% अंक आए हासिल किए हो जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 45% है। सभी उम्मीदवारों को ट्रेड वाइस योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है। इसकी अधिक जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर करें।

चयन प्रक्रिया और सैलरी:

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अगर जरूरत पड़ी तो परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होने वाला है। सभी उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान तय किया गया स्टाइपेंड (stipend) दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड उनकी योग्यता के अनुसार अलग-अलग तय किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें:

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सभी उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in या https://nats.education.gov.in/student_register.php पर जाएं।

2. उसके बाद वहां दिए गए “Apprentice Registration” लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप अपनी पर्सनल, एजुकेशन और प्रोफेशनल डिटेल भरें।

4. इसके बाद जो जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करें।

5. फिर सबसे आखिर में फॉर्म को जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सेव कर लें।

आवदेन से जुड़ी दूसरी बातें:

अगर आपको लगता है कि आप इस भर्ती के योग्य हैं तो आपको 2 जून 2025 से पहले आवेदन कर लेना चाहिए। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो को स्कैन कर के ही जमा करें। IOCL द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस की यह भर्ती युवाओं के करियर की शुरुआत के लिए एक अच्छा मौका हो सकती है।अगर आप एक प्रतिष्ठित सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।

Engineering Admissions 2025: कब शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग, IIT NIT में कितनी सीटें, कहां क्या ऑप्शन?


इंजीनियरिंग कोर्सेज बीई बीटेक में एडमिशन के लिए JEE MAIN का रिजल्ट आने के बाद JEE एडवांस्ड 2025 का एग्जाम भी हो गया है। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डेट 2 जून संभावित है। जेईई मेन रैंक के आधार पर करीब 1.87 लाख कैंडिडेट्स आईआईटी एडमिशन की रेस के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब जून में जेईई मेन काउंसलिंग 2025 की रेस भी शुरू हो जाएगी।

इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट स्कोर के आधार पर छात्रों को अब ऑनलाइन JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है। इस बीच उनके मन में कई तरह के सवाल होंगे। क्या मनपसंद कॉलेज मिल जाएगा, जिस कोर्स को करना चाहते हैं, उसमें दाखिला हो पाएगा या नहीं? वहीं, ऐसे छात्र भी होंगे जो अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं हैं और अगले साल फिर से एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करने का मन बना रहे हैं।


विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि देश में इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए विकल्पों की कमी नहीं है। अब तो IIT के साथ-साथ IIM भी इंजीनियरिंग कोर्सेज शुरू कर रहे हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में जरूर हिस्सा लें और पिछले वर्षों में हुई जोसा काउंसलिंग के विभिन्न राउंड का रिजल्ट जरूर देखें। चॉइस फिल करते वक्त अपने टीचर्स, विशेषज्ञ से सलाह भी करें। 

JEE ADVANCED रिजल्ट 2025 आने के बाद 3 जून से इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (JoSAA) कुल 127 इंस्टिट्यूट्स में बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग कंडक्ट करती है। जिसमें शामिल हैं-

  • 👉23 IIT
  • 👉31 NIT
  • 👉26 IIIT
  • 👉46 दूसरे सरकारी संस्थान (GFTI)
  • 👉23 IITs में कुल सीटों की संख्या- 18,500 से अधिक हो गई है
  • एनआईटी में टोटल सीट्स- 24,229 हैं
  • ​IIIT में सीटों की संख्या- 8,546 है
  • दिल्ली में बीटेक कोर्सेज के लिए जॉइंट एडमिशन कमिटी JAC काउंसलिंग करती है। इसमें दिल्ली टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलोजी (NSUT), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नीकल यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्किल यूनिवर्सिटी (DSU) शामिल हैं। छात्र को इन चारों यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है।
  • जो छात्र आईपी यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस, सूरजमल कैंपस व आईपी से जुड़े संस्थानों में एडमिशन चाहते हैं, उनके लिए IP University अलग से काउंसलिंग करती है। आईपी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नलिनी रंजन का कहना है कि 'जेईई मेन स्कोर के आधार पर स्टूडेंट आईपी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में आवेदन करते हैं। उसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर सीट अलॉट होती है। IPU में इंजीनियरिंग की सीटों की संख्या 9 से 10 हजार है।

  • साउथ एशियन यूनिवर्सिटी- SAU में 5 साल के इंटीग्रेटिड बीबीए एमबीए, इंटीग्रेटिड बीएस एमएस (इंटरडिसिप्लिनरी साइंसेज) समेत कई कोर्स शुरू किए गए हैं। बीटेक मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी में बीटेक कोर्स भी नया है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी- SAU के वर्चुअल कैम्पस (ई-कैंपस) की शुरुआत हुई है। इनमें चार वर्ष के बीएस-डेटा साइंस एंड एआई, बीसीए (ऑनर्स), इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए, एमसीए, एमबीए, एमएस-डेटा साइंस एंड एआई का विकल्प है।

    बिट्स पिलानी में भी अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में भी अभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डीयू में B.Tech. CSE, ECE और Electrical Engineering कोर्सेज में जेईई मेन पेपर 1 के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। 

Thursday, May 15, 2025

Indian Army TGC 142 Recruitment 2025: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी

 


👉LINK- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://joinindianarmy.nic.in

Indian Army TGC 142 Recruitment 2025:-  नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं और आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आ चुका है। भारतीय सेना (Indian Army) ने Technical Graduate Course (TGC-142) के तहत नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कोर्स के तहत इंजीनियरिंग स्ट्रीम के योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन (Permanent Commission) दिया जाएगा।

यह भर्ती भारतीय सेना के कोर इंजीनियरिंग विभाग के तहत की जा रही है और पूरे भारत से योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिससे आप आवेदन करने से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सभी जानकारी प्राप्त कर सकें।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नाम: Indian Army TGC 142 Recruitment 2025

पद का नाम: टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (Technical Graduate Course – TGC)

कोर्स नंबर: TGC-142

सेना में सेवा का प्रकार: स्थायी कमीशन (Permanent Commission)

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट: https://joinindianarmy.nic.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 30 अप्रैल 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मई 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें ताकि तकनीकी गड़बड़ियों से बचा जा सके।

आयु सीमा (Age Limit)

➡️ न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

➡️ अधिकतम आयु: 27 वर्ष

➡️ आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

यानी उम्मीदवारों की जन्म तिथि 02 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित)।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पूरी की हो या अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हों।

अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में डिग्री प्राप्त करनी चाहिए, जैसे – सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि।

अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, परंतु चयनित होने की स्थिति में उन्हें कोर्स शुरू होने से पहले तक डिग्री पास का प्रमाण देना होगा।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सभी वर्गों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

Indian Army TGC 142 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:-

1. शॉर्टलिस्टिंग ऑफ एप्लिकेशन (Shortlisting of Applications):

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता एवं अंकों के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

2. SSB इंटरव्यू (Services Selection Board Interview):

यह प्रक्रिया दो चरणों में होती है – Stage I (Screening) और Stage II (Interview, Psychology, Group Tasks, etc.)

इंटरव्यू कुल 5 दिनों का होता है।

3. मेडिकल टेस्ट (Medical Examination):

SSB इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):

चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया 

भारतीय सेना TGC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं:-

1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://joinindianarmy.nic.in

2. वेबसाइट के होमपेज पर “Officer Entry Apply/Login” विकल्प पर क्लिक करें।

3. यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो “Registration” करें, अन्यथा लॉगिन करें।

4. लॉगिन करने के बाद “Apply Online” पर क्लिक करें।

5. TGC-142 कोर्स के आवेदन फॉर्म को खोलें।

6. मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें – व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, इंजीनियरिंग ट्रेड आदि

7. आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

8. फॉर्म को एक बार अच्छी तरह से जांच लें और फिर Submit करें।

9. आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें जो भविष्य में काम आ सकता है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ 

➡️ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

➡️ इंजीनियरिंग की डिग्री या मार्कशीट (यदि अंतिम वर्ष में हैं तो अब तक के सेमेस्टर की मार्कशीट)

➡️ पासपोर्ट साइज फोटो

➡️ हस्ताक्षर

➡️ पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)

➡️ जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

महत्वपूर्ण जानकारी

Indian Army TGC 142 Recruitment 2025 इंजीनियरिंग छात्रों के लिए भारतीय सेना में स्थायी कमीशन पाने का एक प्रतिष्ठित और शानदार अवसर है। यह उन युवाओं के लिए स्वर्णिम मौका है जो देश सेवा का सपना देखते हैं और एक अधिकारी के रूप में सेना में शामिल होना चाहते हैं।

भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है और प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता व इंटरव्यू पर आधारित है। यदि आप पात्र हैं, तो देर न करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।

आवेदन लिंक:- click here

Tuesday, May 13, 2025

CBSE 12th Topper Karan marksheet: बॉर्डर पर तैनात BSF जवान के बेटे मेरठ के करण ने 12वीं में किया टॉप, 500 में मिले 499 नंबर! देखिए मार्कशीट

CBSE 12th topper Karan Marksheet: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ चुका है, और इस बार मेरठ से एक नाम पूरे देशभर की सुर्खियों में है - करण पिलानिया. सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान के बेटे करण ने 12वीं बोर्ड में 500 में से 499 नंबर हासिल कर मेरठ का नाम रोशन कर दिया है. यह कामयाबी न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है.



करण की मार्कशीट पर नज़र डालें तो

  • इंग्लिश – 100/100
  • फिजिक्स – 100/100
  • केमिस्ट्री – 99/100
  • मैथ्स – 100/100
  • पेंटिंग – 100/100

इस तरह करण को 500 में से कुल 499 नंबर मिले हैं और उनका भी सीबीएसई टॉपरों में शामिल हो गया है.

मेहनत और संतुलन से मिली सफलता

UPTak से बातचीत में करण ने बताया, 'ये ऐसा नहीं था कि सिर्फ एग्जाम टाइम में पढ़ाई की जाए. मैंने पूरे साल मेहनत की, स्कूल के टीचर्स ने गाइड किया और घर पर रोज़ 4-5 घंटे सेल्फ स्टडी की. 10वीं के अनुभव से सीखा कि तनाव में पढ़ाई नहीं हो पाती, इस बार शांत दिमाग से पढ़ा और अच्छे से एग्जाम दिए.' 

करण के पिता बीएसएफ में जम्मू बॉर्डर पर तैनात हैं, और नेटवर्क की दिक्कत के बावजूद हर रात आठ बजे बेटे को पढ़ाई को लेकर प्रेरित करते थे. करण के मुताबिक, 'पापा ने कभी स्ट्रेस नहीं दिया, सिर्फ मोटिवेट किया कि अच्छे से पढ़ाई करो.' 

अब लक्ष्य: IIT और फिर देश सेवा 

करण का अगला लक्ष्य 18 मई को होने वाली JEE Advanced परीक्षा को क्रैक करना है. वह भारत के किसी प्रतिष्ठित IIT से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और भविष्य में देश की सेवा करने के लिए किसी डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन में इंजीनियर बनना चाहते हैं.

देशभर में बोर्ड परीक्षा के नतीजे

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 88.39% छात्रों ने सफलता प्राप्त की. लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी और 91.64% के पास प्रतिशत के साथ लड़कों (85.70%) से काफी आगे रहीं. हालांकि 90% से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है. इस बार 1,11,544 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए.

जहां एक ओर सीबीएसई रिजल्ट में प्रयागराज जैसे क्षेत्रों का प्रदर्शन कमजोर रहा (पास प्रतिशत 79.53%), वहीं मेरठ के करण ने यह साबित किया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता पाई जा सकती है.

Saturday, May 10, 2025

देहरादून:SBI (CBO) 2600 Recruitment: SBI बैंक में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर नई भर्ती हुई जारी

 




IMPORTANT LINK

OFFICIAL PDF NOTIFICATION Download


देहरादून: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के रिक्त पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Recruitment for 2600 vacant posts of CBO in SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अलग-अलग राज्यों में सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं। उत्तराखंड में सर्कल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के 30 पद रिक्त हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बीते 9 मई 2025 को ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। एसबीआई ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2025 को निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इस भर्ती के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसे क्षेत्र से डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
यहां करें आवेदन

सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित होने की संभावना है। जिसकी पुष्टि परीक्षा कार्यक्रम के माध्यम से जल्द की जाएगी। एसबीआई की यह भर्ती देश के विभिन्न सर्किलों में की गई है। नीचे दी गई तालिका में आप सर्किल के अनुसार रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी IBPS की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आगामी 29 मई तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


SBI Circle Based Officer Recruitment आवेदन ऐसे करें

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं ||
  • होम पेज पर नोटिफिकेशन/विज्ञापन के विकल्प का चयन करना हैं ||
  • वहां पर अधिसूचना में उपलब्ध संपूर्ण जानकारी चेक करें ||
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें ||
  • मांगी गई जानकारी के साथ वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें ||
  • अब आवेदन फॉर्म को भरना हैं ||
  • व्यक्तिगत शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी हैं ||
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ||
  • अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें ||
  • अब आवेदन को सबमिट कर दें ||
  • एवं उसका एक सुरक्षित प्रिंटआउट निकाल लें ||

Visitor counter