Sunday, July 30, 2023
Mann Ki Baat 30 july 2023: पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड से मिली इस खास भेंट का जिक्र, बताई जीवन की सबसे अमूल्य चीज
Tuesday, July 25, 2023
उत्तराखंड के साढ़े पांच साल के नन्हे बालक तेजस ने रच दिया इतिहास, बना विश्व का सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूकेजी में पढ़ने वाले साढ़े पांच साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं। जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है। फिडे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये फेसबुक पर तेजस तिवारी की उपलब्धि के बारे पोस्ट की है। इससे पहले वह उत्तराखंड के ''यंगेस्ट चेस प्लेयर'' का खिताब हासिल कर चुके हैं।
साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेल रहे तेजस ने हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्रा और दो जीत के साथ फिडे रेटिंग प्राप्त की है। मार्च-2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-8 वर्ग में वह प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बने। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू ने बताया कि तेजस के विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बनने पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ फिडे की ओर से पुष्टि की गई है। यह राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुके हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
पिता से सीखीं बारीकियां
Saturday, July 22, 2023
नैनीताल में शत्रु संपत्ति पर चला बुलडोजर, 134 अवैध मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल के मल्लीताल में राजा महमूदाबाद की शत्रु संपत्ति पर हुए अतिक्रमण को नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश और जिला प्रशासन के नोटिस के बाद हटाना शुरू कर दिया गया है। मेट्रोपोल में चिन्हित 134 अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को बड़ी कार्रवाई सुबह से शुरू हो गई है। प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मौजूदगी में एक साथ दस बुलडोजर गरज रहे है। विरोध को आएका को देखते हुए नैनीताल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेट्रोपोल में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके व्यापक इंतजाम किए गए है। इलाके में पांच कंपनी पोएसी 80 सब इंस्पेक्टर 150 महिला कांस्टेबल समेत सैकड़ो की संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात है। अब तक कई मकानों को जमीदोज किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण को कार्रवाई से पूरे माहर में हलचल है।
कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद कब्जाधारियों ने प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम खुद ही मकान खाली करने आरंभ कर दिए थे। वहीं खाली हो रहे मकानों पर प्रशासन ने तालाबंदी भी शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को हाईकोर्ट से अतिक्रमणकारियों को याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन व पुलिस ने चिन्हित घरों को खाली कराने का अभियान छेड़ दिया था। अतिक्रमण की जद में आये लोगों ने खुद हो घर खाली किये और सामान समेटकर अन्यत्र चले गए। रातभर अतिक्रमण की जद में आये लोगों ने अपने घरो को छत्तों को उखाड़ा। बारिश के बाद लोग चले गए। सुबह मौसम खुलने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर मौके पर उतार कर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। जो लगातार जारी है।
क्या है शत्रु संपत्तिर
आजादी के बाद देगा से कई लोग पाकिस्तान में जाकर बस गए। इसके अलावा 1965 और 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए कई लोगों ने यहां से प्रवास किया। इन लोगों को देश छोड़ने के बाद उनकी प्रॉपर्टी छूट गई। ऐसी संपत्तियों को भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया। इस संबंध में सरकार ने सितंबर 1959 में पहला आदेश जारी किया गया था। जबकि इस संबंध में दूसरा आदेश दिसंबर 1971 में जारी किया गया था।
WATCH VIDEO
CBSE : अब सभी भारतीय भाषाओं में होगी सीबीएसई की पढ़ाई, बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर; शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Friday, July 21, 2023
Education: जनवरी 2024 सत्र से 13 भारतीय भाषाओं में होगी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत शैक्षणिक सत्र जनवरी 2024 से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत इग्नू भी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम तैयार कर रहा है। हालांकि सामान्य विश्वविद्यालयों की तुलना में दुनिया और देश के सबसे बड़े दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई करवाने वाले विश्वविद्यालय यानी इग्नू का पाठ्यक्रम और कोर्स सब अलग होगा। इग्नू के विशेषज्ञ ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी कोर्स का स्ट्डी मेटिरियल तैयार करने में जुटे हुए हैं। यह स्टडी मेटीरियल भारतीय भाषाओं में होगा। हालांकि जनवरी 2024 से शुरू होने वाले चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के पहले चरण में छह से सात भाषाओं से शुरुआत होगी। अभी तक कुछ प्रोफेशनल और मैनेजमेंट (सिर्फ अंग्रेजी) के प्रोग्राम को छोड़कर अन्य सभी कोर्स का स्ट्डी मेटीरियल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। बीए, बीकॉम, बीएससी इन मेजर होगा नाम : चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम का नाम ह्यूमैनिटीज में बीए -इन-मेजर तो कॉमर्स में बीकॉम
छात्र के पास मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का विकल्प होगा। एक साल की पढ़ाई में सर्टिफिकेट, दो साल में डिप्लोमा और तीन साल में बीए, बीकॉम या बीएससी इन मेजर की डिग्री मिलेगी। इग्नू कौशल या व्यावसायिक शिक्षा को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। स्किल इंडिया मिशन और एनईपी 2020 के तहत कौशल या व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई, ट्रेनिंग करवाई जाएगी। फिलहाल विश्वविद्यालय नृत्य, संगीत, नाट्यशाला, कंप्यूटर, ट्रांसलेशन, रेडियो, टेलीविजन राइटिंग कोर्स में इसकी शुरुआत करेेगा। क्योंकि विश्वविद्यालय के पास इसका सेटअप बना हुआ है। इसमें यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय मदद करेगा।
Thursday, July 20, 2023
Kedarnath: गजब: केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट के बदले 1400 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठगी के 3 आरोपियों को धर दबोचा। ये लोग केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर लोगों को ठग रहे थे।
Wednesday, July 19, 2023
चमोली में बड़ा हादसा: बिजली आते ही रेलिंग में फैला करंट, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं 16 जिंदगियां
उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, पांच लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है।
मीटर के तारों से फैला करंट
चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
ऐसे हुआ हादसा
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
झुलसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एम्स भेजा
पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
मृतकों की सूची
एम्स भेजे गए झुलसे लोगों की सूची
Monday, July 17, 2023
ITR:फॉर्म 26एएस और सालाना कमाई के आंकड़ों में गलती तो खारिज हो जाएगा ITR, क्या-क्या मिलाना जरूरी, कैसे करेंगे सुधार
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का यह आखिरी महीना चल रहा है. आज से सिर्फ 14 दिन और बचे हैं रिटर्न दाखिल करने के लिए. अगर पिछली बार से तुलना की जाए तो अभी तक आधे लोगों ने ही अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरा है. जाहिर है कि बाकी लोग कम समय होने की वजह से आपाधापी में यह काम पूरा करेंगे. इसी जल्दबाजी में कई गलतियां भी हो जाती हैं. खासकर नौकरीपेशा लोगों को यही लगता है कि फॉर्म 16 के जरिये ही रिटर्न भर जाएगा. लेकिन, अब कई बदलाव हो चुके हैं और सरकार ने फॉर्म 26एएस व सालाना कमाई का स्टेटमेंट यानी AIS का मिलान करना जरूरी कर दिया गया है.
रिटर्न भरते समय अब 26एएस और AIS की भी जरूरत पड़ती है. यह दोनों ही फॉर्म आपको इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से मिल जाएंगे. इन दोनों दस्तावेजों की इम्पॉर्टेंस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अगर दोनों के आंकड़ों का मिलान सही नहीं होगा तो रिटर्न खारिज हो सकती है. ऐसे करदाता को दोबारा से संशोधित रिटर्न भरनी पड़ेगी. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि रिटर्न भरे में दोनों ही फॉर्म की जरूरत होती है. टैक्सपेयर्स के टीडीएस और टीसीएस की जानकारी अब 26एएस में रहेगी और बाकी सभी जानकारी AIS में दी जाती है.
क्या फर्क है दोनों फॉर्म में
आयकर विभाग फॉर्म 26एएस का इस्तेमाल तो काफी लंबे समय से करता आ रहा है, लेकिन AIS के इस्तेमाल की शुरुआत जल्द हुई है. 26एएस में जहां किसी वित्तवर्ष के दौरान चुकाए टैक्स और लेनदेन का ब्योरा होता है. वहीं, AIS में आपके द्वारा भरे गए टैक्स के अलावा पूरे साल अलग-अलग माध्यम से होने वाली आमदनी, ब्याज, लाभांश, लांग टर्म प्रॉफिट और रिफंड समेत 46 तरह की सूचनाएं शामिल होती हैं.
दोनों में ज्यादा सही कौन-सा
इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि अगर आपके कर भुगतान की कोई डिटेल 26एएस और AIS में अलग-अलग हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पुरानी वाली व्यवस्था के तहत 26एएस को सही माना जाएगा. विभाग का कहना है कि AIS को अभी शुरू ही किया गया है, जिसमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं. लिहाजा कोई मिसमैच होने पर 26एएस को ही सच माना जाएगा. वैसे इनकम टैक्स विभाग का दावा है कि दोनों फॉर्म में अंतर होने का चांस काफी कम है, क्योंकि सूचनाएं लगातार अपडेट होती रहती हैं.
AIS में गलती हो तो क्या करें
टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि कई करदाताओं के AIS फॉर्म में गलत ब्योरे पाए गए हैं. अगर ऐसा होता है तो करदाता को अपने वित्तीय लेनदेन का वैलिड डॉक्यूमेंट रखना जरूरी है. इन डॉक्यूमेंट के जरिये करदाता अपने फॉर्म AIS में सुधार कर सकते हैं. इसके लिए इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल पर जाकर AIS सेक्शन में जाएं और डिटेल पर क्लिक कर फीडबैक के जरिये विभाग को इसकी सूचना दे सकते हैं, जिससे सुधार हो जाएगा.
फॉर्म 26एएस में कैसे करें सुधार
अगर करदाता के फॉर्म 26एएस में कोई गड़बड़ी होती है तो टैक्सपेयर्स को अपने नियोक्ता या टीडीएस काटने वाले अन्य संस्थानों से संपर्क कर इसमें सुधार के लिए कहना चाहिए. साथ ही अपने सीए के माध्यम से आयकर रिटर्न में भी सुधार किया जा सकता है. करदाता को इसके लिए लेनदेन के डॉक्यूमेंट भी पेश करने होंगे.
Sunday, July 16, 2023
Haridwar: टिहरी डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटा, गंगा चेतावनी रेखा के पार
टिहरी डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही भीमगोड़ा बैराज का एक गेट टूट गया। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। ताकि उन्हें किसी भी आपदा से बचाया जा सके।
Saturday, July 15, 2023
Kanwar Yatra 2023: कांवड़ मेला 2023 संपन्न, 10 सालों का रिकॉर्ड टूटा, जानिए इस बार कितने करोड़ कांवड़िए जल लेने पहुंचे हरिद्वार
Kanwar Yatra 2023: धर्मनगरी हरिद्वार में 4 जुलाई से शुरू हुये कांवड़ मेले का आज 15 जुलाई को सफल समापन हो गया है। इस बार कांवड़ियों की संख्या ने पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 12 दिनों में करीब 4 करोड़ 7 लाख शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे। इस बार कावड़ मेला पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. इस बार खराब मौसम के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले कांवड़ियों के साथ ड्यूटी कर रहे सभी आता अधिकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. एक और धर्मनगरी हरिद्वार के तक्सर क्षेत्र में आपदा जैसे हालात रहे. वहीं, दूसकी ओर कांवड़ियों के लिए व्यवस्थाएं बनाना, दोनों ही पुलिस प्रशान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा
इस बार भी कांवड़ मेले में जल पुलिस की मुख्य भूमिका में रही. जल पुलिस ने इस बार 64 कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया गया. इसकी मॉनिटरिंग खुद हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह द्वारा की जा रही थी. इसमें एसडीआरएफ का भी सहयोग मिला. वहीं इस बार के कांवड़ मेले में पुलिस ने 667 खोये लोगों को उनके परिजनों से मिलाया.
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने देर शाम पूजा-अर्चना की जानकारी देते हुए हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह ने बताया इस बार कावड़ मेला काफी चुनौतीपूर्ण रहा. खराब मौसम के चलते आपदा जैसे हालात थे. अजय सिंह ने बताया हाईवे के दोनों साइड चलाना, कांवड़ पटरी का डाक कावड़ में उपयोग करना सभी निर्णय लाभकारी सिद्ध हुए, कावड़ मेलों के मुताबिक इस बार जाम की स्थिति ना के बराबर रही.
10 वर्षों का कांवड़ियों का विवरण
वर्ष
कांवड़ियों की संख्या
1. 20111 .52 करोड
2.2012 1.95 करोड
3. 2014 2.65 करोड़
4.2015 3.19 करोड
5.2016 3.23 करोड़
6. 2017 3.70 करोड़
7.2018 3.76 करोड
8.2019 3.30 करोड़
9.2022 3.80 करोड़
10.2023 4.07 करोड़
पुलिस महानिदेशक ने उत्तराखंड पुलिस को दी बधाई
कांवड़ मेला 2023 सकुशल संपन्न होने पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने समस्त उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये मेला उत्तराखंड पुलिस के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है तथा इस वर्ष भारी बारिश और बाढ़ से चुनौती और भी कठिन थी। हमारे 80 परसेंट ऑफिसर्स और 60 परसेंट फोर्स इस मेला को सकुशल संपन्न कराने में लगी थी।
IIT दिल्ली अब अबूधाबी में खोलेगा कैंपस, UAE में PM मोदी की मौजूदगी में हुए MoU साइन
उत्तराखंड आकर 150 मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए कांवड़िए, अब महामारी फैलने का खतरा
हरिद्वार: सावन की शिवरात्रि के साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हो गया। हरिद्वार पहुंचे कांवड़ यात्री भी वापस लौटने लगे हैं, लेकिन जाने से पहले भोले के भक्तों ने मोक्षनगरी हरिद्वार को जो दर्द दिया है, उसके लिए इन्हें कतई माफ नहीं किया जा सकता।
हरिद्वार में करोड़ों की तादाद में पहुंचे कांवड़ यात्री हरे-भरे पहाड़ों के लिए मशहूर उत्तराखंड में कचरे का पहाड़ छोड़ गए हैं। आस्था में डूबे कांवड़ियों ने शहर की सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा। हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे चार करोड़ से अधिक कांवड़ तीर्थयात्रियों ने न सिर्फ जमकर कूड़ा फैलाया, बल्कि सड़कों के साथ-साथ गंगा नदी को भी कचरे से पाट कर चले गए। कांवड़ यात्री अपने पीछे गंगा और गंगा घाट में डेढ़ सौ मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा छोड़कर गए हैं। जिससे हरकी पैड़ी सहित क्षेत्र के सभी गंगा घाटों में भारी गंदगी के साथ बदबू फैली हुई है।
कूड़े में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित श्रेणी की पॉलिथीन भी है, जिन्हें गंगा घाटों और गंगा में छोड़ दिया गया है। बारिश के मौसम में ये कचरा संक्रामक रोग फैलने की वजह बन सकता है। नगर निगम और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं अपने-अपने संसाधनों से इसकी सफाई में लगी हैं। बावजूद इसके माना जा रहा है कि पूरी तरह से सफाई करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। तब तक गंगा स्नान को यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को इसी गंदगी में रहना होगा। बता दें कि 4 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का आज समापन हो गया। इस दौरान अब तक चार करोड़ से ज्यादा कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे, ये अब जलभर कर वापस लौटने लगे हैं, लेकिन अपने पीछे कचरे के पहाड़ छोड़ गए हैं।
Friday, July 14, 2023
CBSE Board Exam 2024: 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, नोटिस जारी
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और अप्रैल तक चलेंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन cbse.gov.in भी जारी किया है। इसके मुताबिक, “शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सीबीएसई 15 फरवरी 2023 से कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है। ऐसे में इस कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट के नोटिस को डाउनलोड कर लें।
CBSE Board Exam 2024:
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 नोटिस पर क्लिक करें। इसके बाद अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार विवरण देख सकते हैं। अब पेज डाउनलोड करें और आगे के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BREAKING NEWS: उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में पकड़े गए 24 लड़के-लड़कियां
Thursday, July 13, 2023
PM Modi France Visit: पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM Modi को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। फ्रांस द्वारा दिया गया यह सम्मान पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है। इससे पहले जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल से भी पीएम मोदी को किया गया था सम्मानित।
नई दिल्ली, एएनआई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, "भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम। पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।" पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को भी यह सम्मान मिल चुका है।
कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए है पीएम मोदी
फ्रांस द्वारा दिया गया यह सम्मान पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है। इनमें जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार शामिल हैं
Chandrayaan-3 Launch Live Streaming: चांद पर उड़ान भरने को तैयार चंद्रयान-3, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
Flood in Roorkee: एक्शन में सीएम धामी, ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण
Visitor counter
-
IMPORTANT LINK OFFICIAL PDF NOTIFICATION Download देहरादून: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर...
-
National Workshop on Techno-Pedagogy Integration: SCERT Uttarakhand Participation at CIET-NCERT The National Education Policy (NEP) 202...
-
CBSE 12th topper Karan Marksheet: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ चुका है, और इस बार मेरठ से एक नाम पूरे देशभर की सुर्खियों में ह...
-
👉LINK- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://joinindianarmy.nic.in Indian Army TGC 142 Recruitment 2025:- नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारती...