आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद से राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश में आज जो हमला उनके ऊपर हुआ है वो भाजपा का कार्यकर्ता है। जिसका नाम अशोक कुमार झा है। आप ने प्रमाण के तौर पर उसका सदस्यता पत्र भी जारी किया है।
Saturday, November 30, 2024
किसने किया केजरीवाल पर हमला?: AAP ने दिखाए सबूत, मुख्यमंत्री आतिशी से लेकर मंत्री तक ने बताई हत्या की साजिश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बाद से राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप ने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश में आज जो हमला उनके ऊपर हुआ है वो भाजपा का कार्यकर्ता है। जिसका नाम अशोक कुमार झा है। आप ने प्रमाण के तौर पर उसका सदस्यता पत्र भी जारी किया है।
Tuesday, November 26, 2024
Uttarakhand : हरिद्वार को छोड़कर 7,477 ग्राम पंचायतों की कमान आज से प्रशासकों के हाथ, नियुक्ति के आदेश
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 7,477 ग्राम पंचायतों में बुधवार शाम से प्रशासक नियुक्त कर दिए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया जाएगा, जबकि क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्ति किए जाएंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जबकि, क्षेत्र पंचायतों में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों की क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। प्रशासक के रूप में एसडीएम को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए भी जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है।
बुधवार शाम ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों को नियुक्त कर दिया जाएगा। शासन ने जिलाधिकारियों को इसके लिए अधिकार दिया है।
-निधि यादव, निदेशक पंचायतीराज
Friday, November 22, 2024
यूपी में राजकीय डिग्री कॉलेज बनेंगे 71 नए महाविद्यालय, होंगी 2556 भर्तियां; कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Monday, November 18, 2024
शिक्षकों को सीएम नीतीश की सौगात, कल 140000 शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बड़ी संख्या में सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं. दरअसल बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सक्षमता पास एक लाख 40 हजार शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. नियुक्ति पाने के बाद सभी सक्षमता पास करनेवाले शिक्षकों सरकारी कर्मी का दर्जा मिल जाएगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सक्षमता पास करने के लिए शिक्षकों को पांच बार मौका दिया जा रहा है. शिक्षकों की संख्या अधिक है, इसलिए थोड़ा समय लग रहा है. बिहार में करीब साढ़े तीन लाख शिक्षक हैं, जो सक्षमता दे रहें हैं. उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के बाद एक लाख 40 हजार शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्त पत्र दिया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे, इसके बाद से सभी शिक्षक सरकारी सेवक बन जाएंगे.
उन्होंने बताया कि बाकी शिक्षकों को भी सक्षमता परीक्षा लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे. बाकी जिला मुख्ययालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारिया शरू कर दी है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर पॉलिशी को भी सरकार ने लाया है, जिसे सक्षमता पास शिक्षकों को सहज ही स्वीकार करना पड़ेगा और इमानदारी से छात्रों को पढ़ानी होगी.
Wednesday, November 13, 2024
Delhi AQI: दिल्ली फिर बनी गैस चेंबर, सीजन में पहली बार इतनी जहरीली हुई हवा, क्या अब बंद होंगे स्कूल? उठने लगी मांग
दिल्ली के तापमान में गिरावट के साथ-साथ कोहरे की चादर छाने लगी है. इस मौसम में पहली बार बुधवार को शहर की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के मुताबिक, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 दर्ज किया गया. एनसीआर में सबसे खराब हवा दिल्ली की रही. वहीं गुरुग्राम का एक्यूआई 321, नोएडा का 359, ग्रेटर नोएडा का 364 और फरीदाबाद का 262 दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा कि आप ने दिल्ली को एक बार फिर गैस चेंबर में तब्दील होने के लिए छोड़ दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि पांचवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया जाए.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली के 36 निगरानी स्टेशनों में से 30 ने ‘गंभीर’ श्रेणी में हवा की गुणवत्ता की सूचना दी. हवा में घुले जहरीले धुएं की वजह की वजह शहर में दृश्यता भी काफी कम हो गई.
Sunday, November 10, 2024
PM Internship Scheme: हर महीने 5000 पाने का मौका! पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए करें पंजीकरण, अंतिम तिथि नजदीक
PM Internship Scheme 2024: अगर आप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन किन्ही कारणों से अब आवेदन नहीं कर पाएं हैं, तो तुरंत कर दें। दरअसल, आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है। जो युवा अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे pminternship.mca.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के तहत, योग्य युवाओं को हर महीने 5000 रुपये का वजीफा मिलेगा।
10 नवंबर है आवेदन करने की अंतिम तिथि
मासिक वजीफा और अतिरिक्त अनुदान
इंटर्नशिप विकल्प और आवेदन प्रक्रिया
कौन कर सकता है आवेदन?
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर अकाउंट क्रिएट करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और समय सीमा से पहले इसे जमा करें।
Thursday, November 7, 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा, मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई के बाद सभा स्थगित
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 वापसी के प्रस्ताव पर हंगामा जारी है। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। कुछ सदन के सदस्यों के बीच हाथापाई तक हुई। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ। इस दौरान बीजेपी के कुछ विधायकों को धक्के देकर बाहर भी निकाला गया। विशेष दर्जे संबंधी प्रस्ताव को लेकर हंगामे के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक दिन पहले भी हंगामा हुआ था। तमाम विवाद के बाद सदन स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार सुबह सेशन फिर शुरू हुआ। इंजीनियर राशिद के भाई, विधायक खुर्शीद अहमद शेख अनुच्छेद 370 पर एक बैनर दिखाए। इस दौरान विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई।
हाथापाई तक पहुंची नौबतसुनील शर्मा के आपत्ति जताने के बाद विवाद शुरू हुआ। नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को भी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी द्वारा अनुच्छेद 370 को बहाल करने का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद यह हंगामा हुआ। प्रस्ताव का सुनील शर्मा ने कड़ा विरोध किया और विधानसभा में तीखी बहस हुई।
वहीद पारा ने पेश किया प्रस्ताव, पर खारिज
अनुच्छेद 370 पर प्रस्ताव ने तीखी बहस की शुरुआत सोमवार को विधानसभा के उद्घाटन सत्र से ही हो गई थी। पुलवामा का प्रतिनिधित्व करने वाले पीडीपी नेता वहीद पारा ने शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और राज्य के दर्जे को बहाल करने का प्रस्ताव पेश किया। यह कदम 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ उनकी पार्टी के रुख के अनुरूप था।
उमर अब्दुल्ला ने किया खारिज
हालांकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रस्ताव को 'प्रतीकात्मक' बताते हुए खारिज कर दिया, यह सुझाव देते हुए कि इसे वास्तविक इरादे से नहीं बल्कि जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेश किया गया था। उन्होंने तर्क दिया कि अगर इस मुद्दे को लेकर गंभीरता थी, तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के परामर्श से प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए था।
अब्दुल्ला की टिप्पणी ने आंतरिक कलह को उजागर किया, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली और जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता के लिए अभियान चलाया था।
व्यापक राजनीतिक दांव
2019 के निरस्तीकरण के बाद विधानसभा के पहले सत्र के दौरान अनुच्छेद 370 को लेकर बहस तेज हो गई है। विधानसभा की कार्यवाही बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक दशक के लंबे अंतराल के बाद निर्वाचित सरकार की वापसी का प्रतीक है। हाल के चुनावों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 49 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 29 सीटें मिलीं, जिससे विभाजित जनादेश सामने आया।
VIDEO
Sunday, November 3, 2024
Retirement Planning: रट लीजिए ये जादुई फॉर्मूला, जवानी से भी मस्त कटेगा बुढ़ापा, हर महीने खाते में आएंगे ₹2.5 लाख
बहुत से लोग रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों की टाइमिंग गड़बड़ हो जाती है. रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए आपको बुढ़ापे में नहीं, बल्कि जवानी में ही सोचना होगा. सोचना होगा कि कितने पैसे चाहिए और कहां पैसा निवेश करें, ताकि तगड़ा रिटर्न मिले. ध्यान रहे कि आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपको हर महीने उतना ही कम निवेश करना पड़ेगा और उतना ही ज्यादा रिटर्न पा सकेंगे. रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सबसे बेहतर विकल्प है एनपीएस (National Pension System), जिससे थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से आप रिटायरमेंट तक 5 करोड़ रुपये (how to get rs. 5 crore on retirement) जमा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे रिटायरमेंट पर आपको 2.5 लाख रुपये की पेंशन मिल सकती है.
5 करोड़ रुपये जमा करने का क्या है फॉर्मूला?
आपको सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि यह फॉर्मूला हर किसी पर लागू नहीं होता है. यह फॉर्मूला सिर्फ उन युवाओं पर लागू होगा, जिन्होंने हाल ही में नौकरी की शुरुआत की है. मान लेते हैं आप रिटायरमेंट पर यानी 60 साल की उम्र में 5 करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं और 25 साल की उम्र से पहले ही आपकी नौकरी लग गई है. अगर आप 25 साल की उम्र से ही अपनी सैलरी से हर रोज 442 रुपये बचाकर उसे एनपीएस में लगाना शुरू कर दें तो रिटायरमेंट पर आपके पास आसानी से 5 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे.
रोज के 442 रुपये कैसे बनेंगे 5 करोड़?
अगर आप रोज 442 रुपये बचाते हैं तो इसका मतलब है कि आपको हर महीने करीब 13,260 रुपये जमा करने होंगे. 25 साल की उम्र से ही आप निवेश शुरू कर देंगे तो 60 साल की उम्र तक आप 35 सालों तक निवेश करेंगे. अगर आपने ये पैसे एनपीएस में लगाए हैं तो वहां पर आपको औसतन 10 फीसदी का ब्याज मिल जाएगा. इस तरह कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट मिलते-मिलते आपके पैसे 60 साल की उम्र में 5.12 करोड़ रुपये बन जाएंगे.
पावर ऑफ कंपाउंडिग से होगा ये
एनपीएस में अगर आप हर महीने 13,260 रुपये निवेश करते हैं तो 35 साल में आप कुल 56,70,200 रुपये का निवेश करेंगे. अब सवाल ये उठता है कि अगर निवेश 56.70 लाख रुपये का हुआ है तो 5 करोड़ रुपये कहां से आएंगे. दरअसल यह मुमकिन होगा पावर ऑफ कंपाउंडिंग से. इसके तहत आपको हर साल अपने मूलधन पर तो ब्याज मिलेगा ही, साथ ही उस मूलधन पर मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलेगा. ऐसे में जब तक आप 35 साल तक 56.70 लाख रुपये जमा करेंगे, तब तक आपको कुल 4.55 करोड़ रुपये का तो ब्याज ही मिल चुका होगा. इस तरह आपका कुल निवेश 5.12 करोड़ रुपये हो जाएगा.
रिटायरमेंट पर हाथ में होंगे 5.12 करोड़ रुपये?
ऐसा कहना गलत होगा कि रिटायरमेंट पर आपके हाथ में 5.12 करोड़ रुपये होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि 60 साल बाद जब एनपीएस मेच्योर हो जाएगा, तो आप सिर्फ 60 फीसदी रकम ही निकाल सकते हैं. यानी आप करीब 3 करोड़ रुपये निकाल सकेंगे, जबकि बचे हुए करीब 2 करोड़ रुपये आपको किसी एन्युटी प्लान में लगाने होंगे. बता दें कि इस एन्युटी प्लान की बदौलत आपकी सारी जिंदगी पैसे मिलते रहेंगे.
रिटायरमेंट के पहले पैसे निकाल सकते हैं?
एनपीएस की मेच्योरिटी ही आपके 60 साल का होने के बाद होती है. ऐसे में आप 60 साल से पहले एनपीएस के पैसे नहीं निकाल सकते हैं. हालांकि, अगर आपको कोई इमरजेंसी पड़ जाए या किसी बीमारी, घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ हद तक रकम निकाली जा सकती है. ध्यान रहे कि पैसे निकालने के नियम कभी भी बदले जा सकते हैं तो आपको जब पैसे निकालने हों, उससे पहले एनपीएस के नियमों को पढ़ लें. वैसे कोशिश हमेशा यही करनी चाहिए कि एनपीएस के पैसे रिटायरमेंट के बाद ही निकालें, ताकि आपका बुढ़ापा सुकून से कट सके.
हर महीने हाथ में आएंगे करीब ढ़ाई लाख रुपये
अगर सारा का सारा कॉर्पस आप किसी एन्युटी प्लान में लगा देते हैं तो आपको हर महीने ढेर सारा पैसा मिलेगा. मान लीजिए कि आपको 5-6 फीसदी की ब्याज दर आसानी से मिल ही जाएगी. ऐसे में 5.12 करोड़ रुपये पर आपको सालाना 25.60- 30.72 लाख रुपये मिलेंगे. यानी हर महीने आपको 2.13-2.56 लाख रुपये सैलरी की तरह मिलेंगे.
Visitor counter
-
IMPORTANT LINK OFFICIAL PDF NOTIFICATION Download देहरादून: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर...
-
National Workshop on Techno-Pedagogy Integration: SCERT Uttarakhand Participation at CIET-NCERT The National Education Policy (NEP) 202...
-
CBSE 12th topper Karan Marksheet: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ चुका है, और इस बार मेरठ से एक नाम पूरे देशभर की सुर्खियों में ह...
-
👉LINK- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://joinindianarmy.nic.in Indian Army TGC 142 Recruitment 2025:- नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारती...







