Tuesday, April 29, 2025
NCERT Books: बच्चों की किताबों पर क्यों मचा है हंगामा? एक नहीं कई मुद्दे... एनसीईआरटी ने दिए सबके जवाब
Wednesday, April 23, 2025
शिल्पा चौहान ने UPSC में हासिल की 188वीं रैंक, बनेंगी जौनसार की पहली महिला IAS
देहरादून: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बीते मंगलवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। इस परीक्षा में उत्तराखंड की शिल्पा चौहान ने 188वीं रैंक हासिल की है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अब शिल्पा चौहान जोनसार बावर की पहली महिला IAS बनेगी।
शिल्पा चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर UPSC की सिविल सर्विसेज परिक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। 23 वर्षीय शिल्पा ने प्रथम प्रयास में ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 188वीं रैंक हासिल की है। शिल्पा ने इस परीक्षा को उतीर्ण कर एक नया इतिहास रचा है। शिल्पा अब जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस अधिकारी बनेंगी। शिल्पा ने अपनी इस उपलब्धी से अपने परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
भारतीय सेना में तैनात हैं पिता
शिल्पा चौहान देहरादून जनपद के त्यूनी तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम शेडिया की मूल निवासी हैं। शिल्पा के पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दिल्ली में है। वहीं शिल्पा की माता संगीता चौहान गृहणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल छाया हुआ है।
क्षेत्रीय नेताओं ने दी बधाई
शिल्पा चौहान ने शेडिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करक ठियोग व बिलासपुर से कक्षा 10वीं और 12 वीं की शिक्षा पूरी की। शिल्पा ने डीएवी से ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली में रहकर एक साल तक कोचिंग की। अब उन्होंने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शिल्पा चौहान की इस उपलब्धी पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों समेत कई क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और साथ में उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना भी की।
Monday, April 21, 2025
CBSE और NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव! अब छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य, जानें क्या है bridge course
CBSE New Syllabus: सीबीएसई और एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूल पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत अब कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।
CBSE New Syllabus: क्या है ब्रिज कोर्स?
ब्रिज कोर्स एक ऐसा लर्निंग सेगमेंट है जो नई कक्षा में दाखिले के बाद छात्रों को पिछली कक्षा के मूलभूत विषयों को दोहराने और समझने का अवसर देता है। यह बच्चों के माइंडसेट को नए पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार करता है।सीबीएसई स्कूलों में मिल रहा प्रशिक्षण
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को यह बताया जा रहा है कि ब्रिज कोर्स को नियमित पढ़ाई का हिस्सा कैसे बनाया जाए।क्या कहते हैं छात्र
बदलते पैटर्न को लेकर छात्रों में भी उत्सुकता है। रमेश साहू, अविनाश सक्सेना आदि छात्रों ने कहा कि ब्रिज कोर्स उन्हें कठिन विषयों को बेहतर समझने में मदद करेगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि इससे कमजोर छात्रों को अतिरिक्त सहारा मिलेगा।एनसीईआरटी ने बदले किताबों के फॉर्मेट
इस साल कक्षा 3 और 6 की किताबों में बदलाव किया गया है। एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित नई किताबों में गतिविधि आधारित शिक्षा, जीवन कौशल और प्रोजेक्ट वर्क को प्रमुखता दी गई है। कक्षा 6 की विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की किताबों में कई इनोवेटिव एक्टिविटीज को शामिल किया गया है।Saturday, April 19, 2025
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बोर्ड टॉपर अनुष्का ने जेईई मेंस में भी मारी बाजी, शिक्षा मंत्री का फोन आया तो खुशी से झूम उठी
मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जामणीखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की रहने वाली अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं। दून के बंजारावाला में अपने परिवार के साथ रहने वाली अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। बताया, परिवार में पढ़ाई का माहौल शुरू से ही रहा है।
शिक्षा मंत्री के फोन से टॉपर को चला पता
अनुष्का ने कहा, परिणाम देखने के लिए वह सुबह से फोन पर ऑनलाइन परिणाम देख रही थीं। लेकिन सर्वर व्यस्त होने और इंटरनेट ठीक से न चल पाने की वजह से उन्हें अपना रिजल्ट ही पता नहीं चला। लेकिन सुबह करीब 11 बजे शिक्षा निदेशालय से शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुष्का को फोन किया तो उन्हें पता चला कि 98.6 फीसदी अंक पाकर अनुष्का ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इसके बाद तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा।
अंग्रेजी माध्यम से बेहतर हैं सरकारी विद्यालय
अनुष्का ने 10वीं तक की पढ़ाई दून के एक प्रसिद्ध स्कूल से की है। लेकिन पिता सरकारी विद्यालय में प्रवक्ता हैं, तो उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध विद्यालय से करनी चाही। अनुष्का ने कहा, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय की तुलना में सरकारी विद्यालय बेहतर हैं। शिक्षक और पढ़ाई का माहौल भी कई गुना अच्छा है। बस इसके लिए छात्रों को लगन से पढ़ाई करनी होगी।
बेटी ने साबित किया सरकारी स्कूल से पढ़कर भी हासिल कर सकते हैं सफलता
अभिभावकों को संदेश देते हुए अनुष्का की मां कुमुद राणा ने कहा, अभिभावकों का यह सोचना कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल नहीं है, यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है। लेकिन मेरी बेटी ने यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई कर भी बच्चे सफलता हासिल कर सकते हैं। बताया, बेटी ने जिसे निजी विद्यालय से 10वीं तक की पढ़ाई की वह घर के पास और शहर में मौजूद था। लेकिन, बेटी ने मन बनाया कि घर से 20 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर पढ़ाई करना चाहती है।
Thursday, April 10, 2025
बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर
सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों में टीचर बनने के लिए बीएड डिग्री की मांग की जाती है. इसके बाद ग्रेजुएशन के बाद लिए छात्रों को कोर्स करना होता है. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार बीएड कोर्स की मान्यता खत्म करने का फैसला लिया जा रहा है. बीएड डिग्री की जगह अब नया कोर्स लॉन्च किया जाने वाला है. कई बड़ी यूनिवर्सिटी में ये कोर्स शुरू भी हो चुका है.
BEd का पूरा नाम बैचलर ऑफ एजुकेशन है. यह एक प्रोफेशनल ग्रेजुएशन प्रोग्राम है. टीचिंग के सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को यह कोर्स ग्रेजुएशन के बाद करना होता है. बता दें कि इस कोर्स में पढ़ाने का तरीका और स्पेशल सब्जेक्ट की डिटेल नॉलेज होती है. नई शिक्षा नीति में अब इस कोर्स को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है.
What is ITEP Course: क्या है आईटीईपी कोर्स?
टीचिंग सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत बीएड की जगह नया इंटीग्रेटेड प्रोग्राम लॉन्च हो चुका है. इस कोर्स का नाम इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) है. इसे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी (NCTE) की ओर से तैयार किया गया है. इसे हायर एजुकेशन सिस्टम में शामिल किया जा रहा है.
नई शिक्षा नीति के अनुसार, इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) कोर्स को स्कूल संरचना के आधार पर तैयारकिया गया है. इसमें शिक्षकों को बुनियादी, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक चरणों के लिए तैयार किया जाएगा.
कितने साल का ITEP कोर्स?
आईटीईपी कोर्स चार साल की अवधि का होगा. इसमें 12वीं के बाद ही एडमिशन ले सकते हैं. इसे बीएड से अलग कोर्स बताया जा रहा है. बता दें कि आईटीईपी कोर्स कई बड़ी यूनिवर्सिटी में शुरू कर दिया गया है. इसे साल 2023 में ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों में शुरू किया गया है.
Monday, April 7, 2025
AI Tools: पढ़ाई में चलेगा एआई का जादू, बच्चे बन जाएंगे सुपर स्मार्ट, टेक्निकल गुरु से मचेगी धूम
Wednesday, April 2, 2025
Ghibli Image का ट्रेंड खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट ! एक क्लिक करने से लग सकता है लाखों रुपये का चूना
Ghibli इमेज बनाने के सिक्योरिटी रिस्क को लेकर काफी बातें हो रही हैं। आपकी इमेज का किस तरह से इस्तेमाल हो रहा है, यह आप नहीं जानते हैं। इसलिए, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है। दरअसल, चैट जीपीटी के अलावा और भी कई वेबसाइट इस समय पर Ghibli इमेज बनाने का दावा कर रही हैं। कई बार आप एक वेबसाइट पर क्लिक करते हैं और फिर आपको किसी और लिंक पर भेज दिया जाता है। इस तरह दूसरी वेबसाइट्स पर जाना और टूल्स का इस्तेमाल करके Ghibli इमेज बनाना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इन एप्स या वेबसाइट के ऑथेन्टिक होने को लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है।
इस तरह की वेबसाइट पर अपने फोटोज और ईमेल लॉग इन जैसी डिटेल्स शेयर करके आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। अगर आप किसी गलत लिंक पर क्लिक कर देंगे, तो इससे आपकी यूपीआई से पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी Ghibli इमेज बना रहे हैं, तो किस सोर्स से बना रहे हैं, इसका पूरा ध्यान रखें।
Visitor counter
-
IMPORTANT LINK OFFICIAL PDF NOTIFICATION Download देहरादून: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर...
-
National Workshop on Techno-Pedagogy Integration: SCERT Uttarakhand Participation at CIET-NCERT The National Education Policy (NEP) 202...
-
CBSE 12th topper Karan Marksheet: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ चुका है, और इस बार मेरठ से एक नाम पूरे देशभर की सुर्खियों में ह...
-
👉LINK- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://joinindianarmy.nic.in Indian Army TGC 142 Recruitment 2025:- नमस्कार दोस्तों, अगर आप भारती...






