Tuesday, April 29, 2025

NCERT Books: बच्चों की किताबों पर क्यों मचा है हंगामा? एक नहीं कई मुद्दे... एनसीईआरटी ने दिए सबके जवाब

7वीं की सोशल साइंस की किताब आने के बाद क्या मुद्दा बना?



NCERT Textbooks Latest Updates and Changes: एनसीईआरटी नई किताबें बाजार में उतार रहा है। इसी के साथ विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन इस बार मुद्दा कोई एक नहीं। क्लास 1 से लेकर 8 तक न्यू एनसीईआरटी बुक्स आ रही हैं और कई चीजों पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। उठ रहे सवालों के जवाब खुद NCERT ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में दिए हैं।

NCERT ने नये सेशन की किताबों जारी करना शुरू कर दिया है। अभी तक बाल वाटिका के साथ-साथ क्लास 1, 2, 3, 6 की नई एनसीईआरटी बुक्स पिछले सेशन में ही आ चुकी हैं। 2025-26 में चार और क्लासेज की नई किताबें तैयार की गई हैं। पहले NCERT की फाउंडेशनल से लेकर मिडिल क्लासेज की भाषाई पाठ्यपुस्तकों के नाम भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों और क्लासिकल रागों के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई गई। वहीं अब नई किताबों में पुरानी किताबों के कुछ संदर्भ न होने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं।

Exploring Society: India and Beyond जारी की है। इसमें मुगलों व दिल्ली सल्तनत के संदर्भों को हटा दिया गया है। भारतीय राजवंशों पर चैप्टर, महाकुंभ का संदर्भ, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चार धाम, धार्मिक यात्राओं जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया है।

क्लास 7 के लिए पाठ्यपुस्तक 'भारत और उससे आगे समाज की खोज' दो भागों में है। प्रत्येक छमाही के लिए एक-एक पार्ट है। पार्ट 1 अभी-अभी आया है और पार्ट 2 इस वर्ष के अंत में दूसरी छमाही के लिए समय पर आएगा। ये दोनों भाग विशेष रूप से कक्षा 7 के लिए हैं।


इस मसले पर एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पहले सातवीं की सोशल साइंस की 3 किताबें होती थीं। लेकिन अब सोशल साइंस की एक ही किताब है, जिसके दो पार्ट हैं। दूसरे पार्ट का इंतजार किए बिना इस तरह की तुलना ठीक नहीं है। 2005 में उस समय तैयार NCF के आधार पर नई किताबें आई थीं। जब भी नई किताबें आती हैं, तो पुरानी किताबों से उनकी तुलना करना ठीक नहीं होता है।

Visitor counter