गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. 12 जून 2025 को एयर इंडिया का प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान क्रैश होने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. राहत-बचाव का कार्य जारी है. दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं. यह हादसा इतना बड़ा था कि एयर इंडिया का विमान आग का शोला बन गई. इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है. एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. विमान में भयंकर आग लग गई है. सब धुआं-धुआं हो गया है. इस विमान हादसे में कई के मारे जाने की आशंका है।
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस हादसे में किसी का भी बचना मुश्किल है।
DNA टेस्ट के बाद होगी पहचान
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
डीएनए सैंपल देने की व्यवस्थास्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया एयर इंडिया का विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबरयहां दे सकते हैं सैंपल
मृतक के करीबी रिश्तेदार (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकेंगे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में यह डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। यह कसोटी भवन बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हृदय विदारक हादसा, देश प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को हृदय विदारक आपदा बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है. राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में कहा कि वह इस दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत व्यथित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह हृदय विदारक आपदा है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.’’



