Sunday, April 14, 2024

BJP Manifesto: UCC से लेकर वन नेशन वन इलेक्शन तक, PM मोदी ने देश के सामने रखा BJP का संकल्प पत्र

 BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है... क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।

बीजेपी संकल्प पत्र - 2024, पीएम मोदी की बड़ी बातें-

• पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।

• जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।

• पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।

• 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।

• 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।

• 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।

• ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।

पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।

• 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।

गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।

• उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।

• जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।

• सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।

• पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।

• देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

• हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।

धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।

नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

• भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।

• देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।

• 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।

• भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।

• दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।

• हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।

• सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।

• देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा।

• अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।

पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी।

वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे।

• आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

• भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है।

• भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा।

• हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे।

बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं।

बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है।

• गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं।

भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।

बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा।

• हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे।

• 140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं। •

तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे।

• आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे। • भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।

• हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे। • हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी।

• घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।

मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

Visitor counter