Wednesday, September 17, 2025

NCERT ने लॉन्च किए 28 नए फ्री ऑनलाइन कोर्स, आसान होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी


कक्षा दसवीं और बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुछ महीने का ही समय बाकी है। इसी के साथ कई स्टेट बोर्ड एग्जाम भी शुरू होंगे। इससे पहले NCERT ने 28 नए  कोर्स लॉन्च किए हैं। जिसका लाभ  कक्षा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ स्वयं पोर्टल को विजिट करना होगा। इन पाठ्यक्रमों को सिलेबस के हिसाब से तैयार किया है। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। परीक्षा की तैयारी में ये कोर्स मदद कर सकते हैं।

एनसीईआरटी द्वारा ऑफर किया जा रहे  फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की लिस्ट में सायकोलॉजी के तीन, सोशियोलॉजी के दो, फिजिक्स के चार, गणित के तीन और जियोग्राफी के चार पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा इकोनॉमिक्स के दो, केमिस्ट्री के तीन, बिजनेस स्टडीज के तीन, बायोलॉजी के तीन कोर्स बिना किसी फीस उपलब्ध हैं। अकाउंटेंसी और इंग्लिश का एक-एक पाठ्यक्रम उपलब्ध है। बता दें कि स्वयं पोर्टल शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है, जिस पर विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं।

इन तारीखों को कर लें नोट 

इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है। इन्हें पूरा करने में केवल 24 सप्ताह का समय लगेगा। परीक्षा का आयोजन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कोर्स के आखिरी सप्ताह में फाइनल असिस्टेंट का आयोजन किया जाएगा। जो भी प्रतिभागी इसमें 60% अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  •  होम पेज पर साइन इन/ रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्सेज को सर्च करें।
  • इसके लिए आप फिल्टर में फिल्टर के विकल्प में जाकर एनसीईआरटी को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चुन सकते हैं।
  • जिसके बाद स्क्रीन पर सभी पाठ्यक्रमों की लिस्ट तारीख के साथ दिखाई देगी।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें। इसके बाद आप पाठ्यक्रमों से जुड़ पाएंगे

Visitor counter